Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedगुरु पूर्णिमा पर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया

गुरु पूर्णिमा पर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरु पूर्णिमा के मौके पर रविवार को धुआंकला स्थित धन्नाभगत गुरुद्वारा के बाबा शेर सिंह का नारियल, श्रीफल, दुपट्टा, गुरु वंदन कर सम्मानित किया गया।

इसे लेकर राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक व बीजेपी टोंक जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता यहां मौजूद थे। नायब तहसीलदार रामदेव धाकड़ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर मेहता ने रविवार को धुआं कला स्थित धन्ना भगत गुरुद्वारा में पहुंचकर बाबा शेर सिंह को सम्मानित किया। यहां गुरु वंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी जाट, हल्का गिरदावर कमलेश कुमार मीणा व अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह रविवार को गुरु पूर्णिमा पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया धुआं कला स्थित प्राचीन धन्ना भगत मंदिर पहुंचे। जहां धन्ना भगतजी की प्राचीन प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

विश्व प्रसिद्ध धन्ना भगत गुरुद्वारा के बाबा शेरसिंह से आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय कि पिछले दिनों धुआकला स्थित बनाए गए धन्ना भगत का पैरोनमा दर्शनार्थ खोला गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d