मंगलवार शाम होगा मंगल प्रवेश, कई कार्यक्रम होंगे
Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर स्थित स्वस्तिधाम की प्रणेता आर्यिका स्वस्तिभूषण के सानिध्य में पटेल नगर स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रतिमा स्थापना का दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि रजत जयंती महोत्सव में पहले दिन 23 जुलाई शाम 5.45 पर राजभंवर होटल के पास से आर्यिका स्वस्तिभूषण का ससंघ मंगल प्रवेश होगा। जबकि शाम 7 बजे श्रीजी की मंगल आरती, महिला मंडल, पार्श्वनाथ जैन पाठशाला के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह होगा। इसी प्रकार 24 जुलाई सुबह 6 बजे से अभिषेक शान्तिधारा आर्यिका स्वस्ति भूषण स्वयं करेंगी। रथयात्रा एवं शोभायात्रा सुबह सवा 7 बजे शुरू होगी, जो सकल जैन समाज द्वारा बैण्ड बाजा, सकल महिला मंडल एवं सकल नवयुवक मंडल एवं सकल जैन समाज देवली द्वारा निकाली जाएगी। इस दौरान प्रवचन एवं आहारचर्या श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 9 बजे व 10:30 बजे होंगे।
इस मौके पर सामुहिक भोजन सकल जैन समाज देवली का सुबह 11 बजे से स्थान आदर्श बालिका विद्यालय पटेल नगर देवली होगा। समारोह में पार्श्वनाथ विधान भी होगा। श्रीजी महाआरती शाम 7 बजे सकल जैन समाज द्वारा पटेल नगर मंदिर में होंगी। पूर्व में जारी किए गए कार्यक्रम के समय में केवल बदलाव किया गया है।


