Jahazpur News 22 जुलाई (आज़ाद नेब) आंखो की परेशानियों के मरीजों को अब इलाज कराने के लिए निजी व बाहरी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। दरअसल जहाजपुर के सरकारी अस्पताल में अब आंखों की जांच व ऑपरेशन की व्यवस्था शुरू हो चुकी है।

इसे लेकर विधायक गोपीचंद मीणा ने सोमवार को सरकारी अस्पताल में नैन सुख कार्यक्रम के तहत चश्मे वितरित किए और आंखों की जांच मशीन का लोकार्पण किया। नेत्र चिकित्सक डॉ. दिलीप मीणा ने बताया कि आंखों के चश्मे के नम्बर, जमा कचरा, आंखों में संक्रमण, आंख के पर्दे, काले पानी सहित अन्य जांचें कज जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में मोतियाबिंद, नखूना (आंखों में मांस बढ़ना) सहित अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे।
नैन सुख एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णु दयाल मीणा ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों को आमजन सहायतार्थ के लिए तत्पर रहने एवं काम नहीं करने वाले या निर्देशों का पालन नहीं करने वालो को चार्जशीट और एपीओ करने की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. नईम अख्तर, नेत्र चिकित्सक दिलीप मीणा, नेत्र सहायक दिनेश कुमार, वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया, कमल बांगड़, राम भंवर सिंह, पार्षद रामप्रसाद रैगर, कैलाश टेपण, अनिल जोशी, महेंद्र खटीक सहित थे।



