Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरु पूर्णिमा के मौके पर रविवार को देवली थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। जानकारी के अनुसार यह पौधारोपण थाना प्रभारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान थाना परिसर के मुख्य द्वार के समीप नीम का पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा के प्रबंध किए गए। इस दौरान पुलिस हेड कांस्टेबल संदीप यादव, रामेश्वर लाल, यातायात पुलिसकर्मी ओमप्रकाश समेत मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने बताया कि अब बारिश के साथ और भी पौधारोपण किए जाएंगे।


