Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली में रविवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, मुख्य अतिथि दिनेश सिंह नरुका, जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार सुवालका, जिला महिला मंत्री संगीता सिंह, सभाध्यक्ष गोपाल लाल कारपेन्टर थे। उप शाखा के सभी शिक्षकों का तिलक लगातार व माला, कलम भेंट करके स्वागत किया गया। माहेश्वरी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। दिनेश कुमार नरुका ने गुरु और शिक्षक के संबंधों पर अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान उप शाखा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी, मंत्री भँवर लाल वैष्णव, महिला मंत्री उषा रानी गहलोत, अशोक कुमार शर्मा, भगत सिंह मीणा, अरुण कुमार शर्मा, नवीन कुमार गौतम, भूपेंद्र सिंह राजावत आदि उपस्थित थे।



