Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतालाब की पाळ धंसी, पूरी भैस समा गई, दीवार टूटने का खतरा

तालाब की पाळ धंसी, पूरी भैस समा गई, दीवार टूटने का खतरा

ग्रामीणों ने बचाई भैंस की जान


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली स्थित तालाब की पाळ में रविवार सुबह अचानक एक बड़ा गड्ढा हो गया। जिसमें वहां से गुजर रही भैंस पूरी तरह समा गई। यह देखकर लोग घबरा गए। वही गांव में इसकी सूचना दी गई।

सूचना पर ग्रामीणों ने पहुंचकर परस्पर एक दूसरे को सहयोग करते हुए तालाब की पाळ के नीचे वाले हिस्से से भैंस को बाहर निकाला। लेकिन उक्त हादसे से ग्रामीण सहम गए। बीजेपी के देवली देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी ने बताया कि भैंस मालिक रामदेव धाकड़ अपनी भैंस को चराने के लिए पाळ पर से होकर निकल रहा था। इस दरमियान भैंस आगे थी और पशुपालक रामदेव पीछे था। इस दौरान अचानक भैंस तालाब की पाळ के धसने से करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में चली गई। यह देखकर पशु पालक रामदेव धाकड़ के होश उड़ गए।

उसने फोन कर गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे लोग हादसे को देखकर एक बार घबरा गए। बाद में तालाब की पाळ के नीचे वाले हिस्से से खुदाई कर भैंस को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला। वही देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत को सूचना दी गई। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं तथा ग्रामीणों से जानकारी की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि उक्त दीवार को मरम्मत करें, ताकि हादसे की पुनरावृत्ति ना हो।

दीवार टूटती है तो हो सकता है बड़ा हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि चांदली तालाब की पाळ में बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। यदि यह तालाब की दीवार टूटती है तो चांदली की झोपड़ियां, सारदड़ा गांव में पानी भर सकता है। जिससे अनहोनी होने का भी खतरा है। वहीं इन ढाणियों में जल भराव हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d