Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं देखी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं देखी

उच्च अधिकारियों को अवगत कराया


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा, डाबर, मालेडा क्षेत्र में भाजपा नेता विजय बैंसला ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और जल्द निराकरण का विश्वास दिलाया।

दरअसल शनिवार को नासिरदा में लोगों ने वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की। बैंसला ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नासिरदा में जांच की तो वहां पर कार्यरत चिकित्सक और एएनएम छुट्टी पर थे। वहीं ब्लड सैंपल लेने की मशीन तो उपलब्ध है। लेकिन एक साल से यह ब्लड सैंपल मशीन बंद पड़ी बताई गई। वहां पर कार्यरत दो संविदा कर्मचारी कार्यरत थे, जो वहां काम करते मिले। इस पर भाजपा नेता विजय बैंसला ने उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ब्लड सैंपल लेने की मशीन जल्द शुरू करवाने ओर स्वास्थ केंद्र पर व्याप्त समस्याओं को जल्द हल करवाने को कहा। नासिरदा स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॉ. अर्चना का कहना है कि वे पारिवारिक कारणों के चलते अवकाश पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d