Saturday, June 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationखाद्य-सुरक्षा का पोर्टल एक जनवरी से शुरू होगा

खाद्य-सुरक्षा का पोर्टल एक जनवरी से शुरू होगा

  • सक्षम लोग 31 जनवरी तक स्वेच्छा से हटा लें नाम

  • नहीं तो होगी कार्रवाई

  • वसूलेंगे लिए गए खाद्यान्न का मूल्य


Jahazpur News 19 दिसम्बर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल आगामी एक जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसमें पात्र परिवारों का नाम जोड़ा जाएगा। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सक्षम व्यक्तियों को 31 जनवरी तक स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के निर्देश दिए हैं।

वीडीओ पर ग्राम पंचायत में नहीं आने का लगाया आरोप

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किए गए खाद्य-सुरक्षा (जिनको राशन कार्ड पर गेंहू) नही मिलता है। उनके फॉर्म एक जनवरी से भरने शुरू हो जाएंगे। जिसमें आवश्यक दस्तावेजों में सदस्यों के आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, श्रमिक कार्ड (मजदूर कार्ड ) को ऑनलाइन करवाने होंगे। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सक्षम व्यक्तियों को स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के लिए ‘गिवअप’ अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान यदि सक्षम व्यक्ति योजना से अपने नाम नहीं हटवाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अभियान का उद्देश्य योजना का लाभ सही पात्र व्यक्तियों को दिलाना है। अभियान के तहत आयकरदाता, चौपहिया वाहनधारक, सरकारी कर्मचारी या अन्य सक्षम व्यक्ति अपने क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदार के पास जाकर है। निर्धारित फॉर्म भरकर योजना से अपना नाम हटवा सकते हैं। स्वेच्छा से नाम हटाने का यह फॉर्म जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध है। वहीं 31 जनवरी 2025 तक नाम नहीं हटवाने वाले अपात्र अथवा सक्षम व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे व्यक्तियों से उनके द्वारा लिए गए खाद्यान की बाजार दर से वसूली की जाएगी। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पोस्टर और फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रवर्तन अधिकारी और निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

देवली में संगीतमय श्रीराम कथा 26 दिसंबर से शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d