आरक्षित भूमि पर बनी है अवैध कोयले की भट्टियां
शाहपुरा प्रभारी मंत्री बाघमार के निर्देशों पर कल से कार्रवाई
Jahazpur News 19 दिसंबर दैनिक ब्यूरो नेटवर्क (मोहम्मद आज़ाद नेब) शाहपुरा ज़िले तहसील कोटडी व शाहपुरा, बनेड़ा में संचालित अवैध कोयला भट्टियों पर गुरुवार से जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
जबकि जहाजपुर के पंडेर में नेशनल हाईवे 148D पर आरक्षित भूमि पर अवैध कोयला भट्टियां बना कर खुलेआम कोयला बनाया जा रहा है। जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मंजु बाघमार ने गत 12 दिसंबर को शाहपुरा जिले के यात्रा संबंधी कार्यक्रम के दौरान जिले में अवैध रूप से संचालित कोयला भट्टियों को हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की पालना में जिला शाहपुरा के तहसील शाहपुरा, बनेड़ा, कोटड़ी, जहाजपुर में अवैध रूप से संचालित कोयला भट्टियों का पहले चिह्नीकरण किया जाकर इनके विरूद्ध 21 से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
यहां कोयला भट्टियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि जहाजपुर के पंडेर में नेशनल हाईवे 148D पर आरक्षित भूमि पर अवैध कोयला भट्टियां बना कर खुलेआम कोयला बनाया जा रहा है। लिहाजा इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।



