Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मंदिर राजा मुचकंदेश्वर श्रीश्याम महाराज अखिल भारतीय सेन समाज नगरफोर्ट के जिलाध्यक्ष दिनेश मोरवाल व संयोजक लोकेश सेन (देवली) ने टोंक जिले के विभिन्न तहसीलों अध्यक्षों का मनोनयन किया है।

इनमें शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी रामलाल सेन को संगठन के देवली तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इसी प्रकार कृष्ण कुमार सेन को निवाई, रतनलाल सेन को सोहेला, मनीष सेन को दूनी, कृष्ण सेन को मालपुरा, शोभाग सेन को टोंक, शिवचरण सेन को अलीगढ़ व सोनू सेन को उनियारा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष एवं संयोजक ने सभी नव मनोनीत तहसील अध्यक्षों को बधाई दी है।


