Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने दी प्रस्तुतियां


Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहुदिव्यांगता विद्यालय पनवाड़ रोड देवली में शरदीय नवरात्र में मानसिक विमंदित छात्र-छात्राओं द्वारा गरबा महोत्सव में भाग लिया गया।

प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान और आचार्य उमेशदत्त शास्त्री ने मां दुर्गा और मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। जयकारों के साथ डांडियों की खनक शुरू हुई। विशेष छात्रा काव्या लक्षकार ने बहुत ही उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य किया। इसी तरह अन्य छात्रों ने भी विभिन्न गानों पर नृत्य किया, जिनमें रितेश वर्मा, महेश मेघवशी, अशोक बैरवा, सुमेर मीणा, गणेश गुर्जर, सुनिल रेगर और सुनिल वर्मा शामिल थे। पियांशी साहू, शिवानी मीणा और रोशनी मीणा ने “रंगीलों म्हारो ढोलना” गाने पर नृत्य किया, जबकि कुमकुम, करिश्मा ऋचिता और दिव्या मीणा ने डांडिया गीत पर नृत्य किया।

पूजा शर्मा और पियांशी साहू ने “लेता जा ज्यों” पर नृत्य किया। कार्यक्रम में संस्था के विभिन्न कर्मचारी में कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखाकार सत्यनारायण सेन, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा और विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत शामिल थे।

विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d