Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गांवड़ी पंचायत के वार्ड नं 9 निवासी ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण की मांग की हैं।

ज्ञापन में बताया है कि हाल ही में ग्राम पंचायत गावड़ी में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सीसी रोड का निर्माण किया गया। इसमें वार्ड नं 9 में छीतर गुर्जर से पथवारी तक के मकान रोड से काफी नीचे रह गए। जिसकी वजह से हाल ही में हुई बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञापन में उक्त दूरी तक नाली निर्माण की मांग की है। ज्ञापन सौपने में देवेंद्र सिंह राठौड़, जीएसएस उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, अधिवक्ता राम लक्ष्मण गुर्जर, बाबूलाल पटेल, महावीर वैष्णव, सुनील शर्मा, नाथूलाल आदि शामिल थे।
अन्य खसरे में कर दिया पशु चिकित्सालय उपकेंद्र भवन का निर्माण
कासीर पशु चिकित्सालय उप केंद्र को आवंटित भूमि के बजाय अन्य भूमि में निर्माण करने की मंगलवार को कासीर निवासी 2 जनों ने उपखंड अधिकारी को शिकायत की है। ज्ञापन में किशनलाल व रमेश जाट बताया कि कासीर में राज्य सरकार की ओर से पशु चिकित्सालय उपकेंद्र खसरा नंबर 2462/1836 रकबा 0.10 हेक्टेयर आवंटन की गई थी। आरोप लगाया कि आवंटित की गई भूमि पर संबंधित एजेंसी द्वारा उक्त भवन निर्माण नहीं किया जाकर अन्य खसरा नं की भूमि पर उपकेंद्र का भवन निर्माण कर दिया गया।
वही प्रार्थी की करीब 50 वर्षों से भूमि पर उन्हें बेदखल किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि पूर्व में भी अधिकारियों को सूचित किया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में ग्राम पंचायत कासीर व कार्यकारी एजेंसी को पाबंद किए जाने की मांग की है।


