ट्रांसफार्मर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग
Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोली के पास स्थित ट्रांसफार्मर से कक्षा कक्ष में करंट जोड़ने का अंदेशा है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्युत ट्रांसफार्मर स्कूल के बाहर खम्बे पर लगा है। बारिश के दौरान नमी की वजह से इसमें से करंट दौड़ जाता है। मंगलवार को भी पास विचरण कर रही गाय ने खंभे को छू लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। लोगों की नजर पड़ने पर गाय को बचा लिया गया। वही ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक उमेश कुमार मीणा को इस बारें में अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम को इसकी शिकायत करने के बात कही है। शिक्षकों ने बताया कि कई बार उक्त ट्रांसफार्मर से स्कूल की कक्षा कक्ष में करंट दौड़ सकता है, ऐसा पूर्व में कई बार महसूस किया गया। लेकिन इसकी शिकायत पर निगमकर्मी करंट प्रवाहित नहीं होने के बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने पबताया कि जल्दी स्कूल खुलेगी तथा बच्चों की आवाजाही होगी। ऐसे में बारिश के दौर में हादसा होने का अंदेशा है।



