Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष सप्तमी बुधवार को पुष्य नक्षत्र अंतरात अर्थात 24 अक्टूबर को सूर्योदय 6.35 से पूर्व सुबह 6.16 बजे से पुष्य नक्षत्र शुरू होकर पूरे दिन रात रहेगा।
वहीं अगले दिन 25 अक्टूबर शुक्रवार सुबह 7.40 बजे तक विधमान रहेगा। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि 24 अक्टूबर गुरुवार को सुबह सुर्योदय से पूर्व 6.16 से पुष्य नक्षत्र शुरु होकर शुभयोग के साथ अमृत स्वा्र्थ सिद्धि व गुरूपुष्य योग का महासंयोग बनेगा, जो मिनी धनतेरस योग होगा। इस महासंयोग में भूमि, भवन, मकान, वाहन, वस्त्र, स्वर्ण आभूषण, मशीनरी, कारखाना चालू करना, बहीखाता खरीदना आदि के लिये सर्व श्रेष्ठ मूहूर्त माना गया है। उन्होने बताया कि 24 अक्टूबर चोघडिय़ा शुभ का सुबह 6.35 से 7.59 तक चर का दिन में, 10.47 से 12.11 तक लाभ अमृत का दिन में, 12.11 से दोपहर 2.59 तक, शुभ का सांय 4.23 से 5.47 तक, अमृत का सांय 5.47 से रात्रि 7.21 तक, चरका रात 7.23 से रात 8.59 बजे तक लाभ का, मध्य रात्रि 12.11 बजे तक शुभ व अमृत का मध्य रात्रि बाद 3.24 से 6.36 बजे सुबह, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 से दोपहर 12.46 बजे तक रहेगा।



