Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबैंसला का देवली दौरा निरस्त, रुख दिल्ली की ओर...

बैंसला का देवली दौरा निरस्त, रुख दिल्ली की ओर…

कांग्रेस में नरेश मीना के बगावती सुर से फैला “रायता”


Political Report 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव में अब महज 20 दिन से भी कम वक़्त बचा है। लेकिन दोनो ही दलों में टिकट वितरण को लेकर भारी बवाल फेल गया है।

बीजेपी में राजेंद्र गुर्जर को टिकट देने के बाद पूर्व प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर तेवर जताए। वहीं कांग्रेस में हालांकि प्रत्याशी की घोषणा होनी बाकी है। लेकिन भारी कशमकश के बीच अभी नाम तय नही हो पा रहा है।कांग्रेस का टिकट चाह रहे नरेश मीणा ने बीती रात एक वीडियो जारी कर बगावती तेवर जता दिए है। वहीं बीजेपी के विजय बैसला का आज देवली आने का दौरा निरस्त हो गया है, उनके दिल्ली कूच करने की चर्चा सामने आ रही है। बताया ये भी गया है कि टिकट के मामले में विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्हें तलब किया गया है । उधर, कांग्रेस में नमोनारायण मीना, हनुमंत मीना के नामों पर फिलहाल सहमति नही बनी है।

देवली-उनियारा से टिकट की मांग कर रहे कांग्रेस के नरेश मीणा ने जयपुर में पत्रिका गेट पर अपने समर्थकों के साथ सभा कर अपने तेवर दिखाए। सभा मे कोटा के बड़े गुर्जर नेता प्रह्लाद गुंजल के उपस्थित रहने की भी बड़ी चर्चा हो रही है।कुल मिलाकर विरोध के स्वर दोनो ही दलों में उठने लगे है, जिससे ये कहा जा सकता है कि उपचुनाव में रायता फैल चुका है। कांग्रेस में स्थानीय उम्मीदवारो की पैनल तैयार करने की खबरें सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक यदि हरीश मीना की ओर से पैरवी किए जा रहे उम्मीदवारों पर सहमति नही बनती है तो आज भी कांग्रेस की सूची घोषित होने की कम संभावना है। वही इधर, भाजपा अपने डैमेज कंट्रोल को लेकर एक्टिव हो गई है। प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी समेत नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d