Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमाज के एकजुट रहने से ही तरक्की संभव

समाज के एकजुट रहने से ही तरक्की संभव


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कीर, कहार, केवट, कश्यप, मेहरा विकास मंच की बैठक रविवार को देवली उपखंड मुख्यालय पर विकास मंच के संरक्षक बजरंग लाल मेहरा की अध्यक्षता में हुई।

उक्त बैठक के अतिथि कीर, कहार मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनन्द कहार व पालिका ध्यक्ष देवली नेमीचंद जैन थे। हरिनन्द ने कहा कि अब समाज के एकजुट होने का समय आ गया है। समाज एकजुट होगा, तभी तरक्की सम्भव हो सकेगी। वहीं राजनीतिक पार्टी में भागीदार बन सकते हैं। पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने कहा कि कीर समाज से उनका गहरा रिश्ता है। समाज की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। बैठक में केवट सेना के संस्थापक मोतीलाल मेहरा, फूलचंद कहार, भगवान मेहरा, भंवरलाल आडतिया, कैलाश कहार, चिरंजीलाल कीर, देशराज केवट, भवानी केवट, उदयलाल कीर, अखिल भारतीय केवट सेना के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र मेहरा, राजेश कहार, ओमशंकर, कालूराम धीवर, रामलाल, नाथूलाल कीर, प्रभूलाल, ग्यारसीलाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d