फुटवियर, कपड़े व घरेलू सामानों की मिलेगी विस्तृत रेंज
Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित अटल उद्यान के टीनशेड ग्राउंड पर दीपावली फेस्टिवल को लेकर सेल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान यहां देवली की पायल बाई किन्नर ने फीता काटकर सेल का उद्घाटन किया।
सेल संचालक अनिल गौड़ ने बताया कि यहां सेल में एक ही छत के नीचे घरेलू क्रोकरी आइटम, पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों के लिए ब्रांडेड जूते, चप्पल, सैंडल, कपड़े की पूरी रेंज लाई गई है। वहीं महिलाओं एवं बच्चों के सभी तरह के ब्रांडेड आइटम बहुत ही कम कीमत पर हैं। यह सेल कुछ दिनों के लिए लगाई गई है। जिसमें ग्राहक दीपावली की खरीददारी बहुत कम कीमत पर सकते है। सेल में विशेष डिस्काउंट एवं इनामी योजनाए भी ग्राहकों के लिए है। उद्घाटन कार्यक्रम में किन्नर निशा बाई, स्वीटी ,सोनम, आलिया साहित मौजूद थी।



