Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबीजेपी में नहीं थम रहा विरोध, दो युवक फिर चढ़े पानी की...

बीजेपी में नहीं थम रहा विरोध, दो युवक फिर चढ़े पानी की टंकी पर

परिपाटी बन गया टिकट वितरण के बाद विरोध


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। लेकिन टिकट वितरण का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जानकारी के अनुसार नासिरदा में सोमवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों युवकों का कहना है कि भाजपा ने देवली-उनियारा विधानसभा के उपचुनावों को लेकर सही प्रत्याशी नहीं बनाया है। यहां विजय बैंसला को टिकट दिया जाना चाहिए था। जब तक मांगों को नहीं माना जाता है। तब तक विरोध करते रहेंगे। पानी की टंकी पर दो युवकों को चढ़ने की सूचना पर देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट समेत नासिरदा थाने का जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया है। बताया गया कि यह युवक मुकेश सैनी और सांवरा गुर्जर निवासी नासिरदा है। वहीं दोनों युवकों से समझाइश कर टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि रविवार की शाम को भी उनियारा शहर में एक युवक पानी की टंकी पर व एक युवक क्षेत्र के धुवांकलां गांव में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था।

इसी तरह रविवार को गुर्जर समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को ज्ञापन देकर देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनावों में प्रत्याशी बदलने की मांग भी की है। गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में भी टिकट वितरण के बाद काफी बवाल मचा था। ऐसे में हर बार टिकट वितरण के बाद विरोध प्रदर्शन परिपाटी बन गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d