देवली के नन्हे कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में संचालित इनर व्हील क्लब देवली की ओर से रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम ‘देवली गॉट टैलेंट’ उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पायल बाई किन्नर, भामाशाह नवल मंगल, डॉ. राघव एवं निजी स्कूल के डायरेक्टर प्रीतेश मीणा, क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने कार्यक्रम में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। क्लब के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना की गई। कार्यक्रम की संयोजिका परिधि विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे सीनियर एवं जूनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया था।
सीनियर वर्ग में मार्शल आर्ट ग्रुप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने रनर-अप का स्थान हासिल किया। जबकि जूनियर वर्ग में सान्वी माहेश्वरी विजेता रहीं। इसके अलावा कुछ प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार भी सौपे गए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रियंका सिंह एवं शिखा भारद्वाज द्वारा निभाई गई। मंच संचालन अलका अग्रवाल, परिधि विजय एवं शेफाली मंगल द्वारा किया गया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सचिव वर्षा मंगल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान इनर व्हील क्लब की सदस्य सुनीता गुप्ता, वर्षा जैन, मनीषा जैन, जिया सुवालका, श्वेता अग्रवाल, मीना सिंहल, गुणमाला अग्रवाल, मुन्नी देवी, अनु शर्मा, सोनू चौधरी, ज्योति मंगल, किरण साहू एवं ज्योति जैन उपस्थित रहीं।


