Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationग्रामीणों को दो साल बाद भी नहीं मिला पानी

ग्रामीणों को दो साल बाद भी नहीं मिला पानी


Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गैरौली पंचायत के कंवरपुरा (धाकडियावास) गांव में पानी की समस्या गंभीर है। करीब 2 साल पहले बीसलपुर योजना के तहत घर-घर कनेक्शन के लिए पाइपलाइन डाली गई और नल लगाए गए थे।

लेकिन अभी तक एक बूंद पानी नहीं आया है। ग्रामीण मजबूरी में हेडपंप से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीण धारासिंह, शंकर लाल, अमरसिंह, बाबुलाल और जोधाराम मीणा सहित ग्रामीणों ने बताया कि पानी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बीसलपुर योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d