Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationग्राम पंचायत का नया प्रशासक नियुक्त

ग्राम पंचायत का नया प्रशासक नियुक्त


Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने आदेश जारी कर पनवाड़ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रशासक पूरणमल वर्मा की जगह नया प्रशासक नियुक्त किया है। जबकि इससे पहले विभाग के शासन उप सचिव द्वितीय ने पिछले दिनों आदेश जारी कर पूरणमल वर्मा को निलंबित किया था।

वहीं इस निर्णय के बाद पंचायतीराज विभाग के आदेश क्रमांक के अनुसार, निवर्तमान उप सरपंच सत्यनारायण माली को प्रशासक पद का कार्यभार सौंपा गया है। नए प्रशासक सत्यनारायण माली का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया है। यह निर्णय राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुसार लिया गया है, जिसमें ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रशासक पूरणमल वर्मा को नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद निलंबित किया गया था।

संबंधित न्यूज़ :

ग्राम पंचायत के प्रशासक को पद मुक्त किया

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d