Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड शिवनगर कॉलोनी स्थित श्रीपशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को महिलाओं ने दशा माता का व्रत किया और सुख-समृद्धि की कामना के साथ पीपल की पूजा कर परिक्रमा की।
इस मौके पर कुसुमलता पाराशर और ममता शर्मा ने दशा माता की कथा सुनाई। इसके बाद सभी महिलाओं ने दशा माता का कच्चे सूत का नया डोरा धारण किया और भजन-कीर्तन कर बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने बताया कि दशा माता का व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। यह व्रत करने से मन की शांति और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मंदिर के पुजारी ने भी सभी महिलाओं को दशा माता की कथा सुनाई और उन्हें व्रत के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि दशा माता का व्रत करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और व्यक्ति को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलती है। इससे पहले कई महिलाओं ने रविवार को भी दशा माता का व्रत रखकर पूजा अर्चना की।


