Thursday, May 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationग्राम विकास रथ पहुंचा, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

ग्राम विकास रथ पहुंचा, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एलईडी मोबाइल वैन आधारित जनजागरूकता अभियान “ग्राम विकास रथ” के तहत बुधवार को जागरूकता रथ ग्राम पंचायत नगरफोर्ट पहुंचा।

शाम करीब 5:30 बजे पहुंचे रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एलईडी स्क्रीन के जरिए योजनाओं का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को उनके लाभ एवं पात्रता के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों का मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई भी की गई, जिसमें प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर परिवादियों से एक-एक कर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d