Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationचरागाह भूमि पर स्थित भट्टियों पर चला बुलडोजर

चरागाह भूमि पर स्थित भट्टियों पर चला बुलडोजर


Jahazpur News 2 अगस्त (आज़ाद नेब) चरागाह भूमि पर अवैध रूप से स्थापित कोयले की अवैध भट्टियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर नष्ट किया।

गंधेर ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत के राजस्व गांव टिटोडा माफी में चरागाह भूमि पर अवैध लगी कोयलें की भट्ठियां लगा कर तारबंदी की गई थी। जिससे ग्रामीणों का मार्ग अवरूद्ध हो रहा था। इस अवैध अतिक्रमण को लेकर सरपंच मंजू शर्मा ने पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में आवाज़ उठाई थी। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कोयले की भट्टियों को नष्ट किया।

इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार मीणा, गिरदावर हेमराज मीणा, पटवारी रामेश्वर लाल तेली मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d