Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsस्कूल में बच्चों को करवाया श्रीकृष्ण भोग

स्कूल में बच्चों को करवाया श्रीकृष्ण भोग

पीएम पोषण योजना में आमजन की भागीदारी करने की कोशिश


Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीकृष्ण भोग का कार्यक्रम हुआ।

प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि यह भोजन स्कूल से सेवानिवृत्त हुई देवली निवासी शिक्षिका शांति देवी सेन ने कराया हैं। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सरकार की पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) में मार्च 2024 से ही श्रीकृष्ण भोग कार्यक्रम शामिल किया गया है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्था, जन समुदाय, स्थानीय दानदाताओ द्वारा विशेष धार्मिक पर्व, त्यौहार व अपने निजी खुशी के अवसरों पर विद्यालय में बच्चों को भोज करा सकता है। आयुक्त विश्व मोहन शर्मा के आदेशानुसार इस योजना में कोई भी व्यक्ति पोषाहार के लिए नकद राशि, बर्तन, दरी पट्टियां, गैस चूल्हा आदि व रसोई घर, पानी की टंकी, टॉयलेट आदि का निर्माण कर संस्था को सुपुर्द कर सकते है। हरियाली अमावस्या पर्व पर रविवार होने के चलते यह कार्यक्रम शुक्रवार हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d