Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपुरानी कृषि मंडी को, गौण व विशिष्ट मंडी का दर्जा दिलाए

पुरानी कृषि मंडी को, गौण व विशिष्ट मंडी का दर्जा दिलाए


Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी को गौण मंडी या विशिष्ट मंडी बनाकर चालू करने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ चांदमल जैन व महामंत्री राजीव भारद्वाज ने शनिवार को सीएम को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में बताया कि यह कृषि मंडी देवली शहर में स्थित है, जो व्यापारियों के जीविकोपार्जन का मुख्य जरिया थी। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इस कृषि मंडी को जयपुर कोटा बाईपास पर कई किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया। जिससे शहर के छोटे व मध्यम श्रेणी के व्यापारियों को परेशानी हो रही है। वही यह व्यापारी रोजगार के लिए पलायन को मजबूर है। गौरतलब है कि यह ज्ञापन तीसरी बार भेजा जा रहा है।

धंधा हुआ प्रभावित

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नई कृषि मंडी शुरू हो जाने के बाद बाजार का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसान व ग्रामीण अपनी फसलों को बेचने के लिए नई कृषि मंडी जाते हैं। इसके बाद उन्हें शहर में आने की जरूरत नहीं होती है। फसल बेचने के बाद व्यापारियों का देवली से कोई सरोकार नहीं रहा। नतीजन किसान वर्ग देवली शहर से दूर हो गया है।

लिहाजा व्यापारियों का धंधा प्रभावित होना लाजमी है। वहीं कई वर्षों तक डूब क्षेत्र के गांव केकड़ी से जुड़े रहे। लिहाजा वर्षों तक मुख्यालय से संपर्क टूटने के बाद आज भी व्यापारी केकड़ी जा रहे हैं। ऐसे में देवली के व्यापार को दोहरी मार पड़ी है। जिससे यहां का व्यापार बुरी तरह चरमरा गया है। लिहाजा देवली स्थित मंडी को वापस चालू करने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। वहीं व्यापार भी बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d