चालक ने कूदकर बचाई जान
Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से केकड़ी मार्ग पर मोरला चौराहे से आगे रविवार देर रात एक चलते हुए ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई।
मार्केट न्यूज़ : सोने-चांदी के भाव आसमान पर और धंधा जमीन पर
इस हादसे के चलते मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि, ट्रेलर चालक ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचा ली, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर में लगी आग इतनी भयावह थी कि वह चलता हुआ आग का गोला बन गया, जिससे ट्रेलर के टायर और बॉडी पूरी तरह जल गईं। सूचना मिलते ही देवली नगर पालिका दमकल के फायरमैन नीरज कुमार चौधरी और दिनेश कुमार गुर्जर देर रात करीब एक बजे मौके पर पहुँचे।
उन्होंने लगातार पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान, हनुमान नगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और यातायात नियंत्रण में सहयोग किया। बताया गया कि ट्रेलर देवली दिशा की ओर आ रहा था। इस बीच यह हादसा हुआ। ट्रेलर की केबिन और टायर जलकर राख हो गए।



