Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के ऊंचा व अमरवासी फीडर से जुड़े सभी गांवों में शुक्रवार को 4 घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस अमरवासी एवं ऊँचा पर आवश्यक रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए अमरवासी एवं ऊँचा 33/11 केवी जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर से विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बन्द रहेगी।
लुहारी खुर्द को ग्राम पंचायत घोषित करवाने की मांग
हनुमान नगर क्षेत्र की लुहारी खुर्द गांव के निवासियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपकर नवगठित छग्गा का झोपड़ा ग्राम पंचायत की बजाय लुहारी खुर्द को ग्राम पंचायत घोषित करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि नवगठित छग्गा का झोंपड़ा ग्राम पंचायत 9 किलोमीटर दूर है। इसके लिए महादेव सागर गाडोली से होकर जाना पड़ेगा।
ग्राम लुहारी खुर्द में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उप स्वास्थ्य केंद्र व पटवार मंडल भी स्थित हैं तथा लुहारी खुर्द की जनसंख्या 2011 के अनुसार 1331 है। जबकि छग्गा का झोंपड़ा की जनसंख्या मात्र 299 है तथा सुविधाएं भी नहीं है। लुहारी खुर्द ग्राम की सड़क जो की 2.5 किमी पर सीधे कोटा जयपुर एनएच 52 से मिलती है। ज्ञापन के दौरान में रामप्रसाद, भरत मीणा, नारायण, शिवदान मीणा, रमेश मीणा, रामगोपाल, कैलाश, हेमराज, रघुवीर मीना, घनश्याम मीणा, गोविन्द, सुरेश, रंगलाल, रामकुवार, रामसिंह, रोहित, हंसराज सहित कई जने थे।



