Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की तहसील शाखा के वार्षिक चुनाव गुरुवार को चुनाव आयोजित हुए।
यह चुनाव पर्यवेक्षक रामप्रसाद धाकड़ एवं चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी की देखरेख में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से शिशुपाल चौधरी को तहसील अध्यक्ष एवं कैलाश शर्मा को तहसील मंत्री बनाया गया। जबकि गंगादान चारण को संरक्षक बनाया गया। वहीं सत्यप्रकाश माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष, यादराम मीणा को सभाध्यक्ष, शंकर लाल हाडा एवं बलवीर को संगठन मंत्री व प्रियंका जैन को महिला संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार विभिन्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। सभी नए पदाधिकारियों को माला पहनाई गई और संगठन के संबंध में चर्चा की गई।



