Deoli News 23 दिसंबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगले तीन दिन तक मौसम में ज्यादा उतार चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है।

लेकिन तापमान ज्यादा गिरावट का अनुमान नही है। शनिवार यानि आज की रात अपेक्षाकृत ठंडी रहने का अनुमान है। शनिवार को दिन का तापमान 24 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि 24 से 26 दिसम्बर तक मौसम में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नही है। रात को भी न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री रह सकता है। वहीं 27 दिसम्बर को आसमान में बादलों का प्रभाव छाया रह सकता है। जिससे ठंड बढ़ सकती है।


