Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया

निराश्रित बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में शनिवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए पंचायत के साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवको को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत शिक्षा अधिकारी दयालराम मीणा ने की। साक्षरता प्रभारी एवं पंचायत शिक्षक अनिरुद्ध गौतम ने स्वयंसेवको को प्रशिक्षण देते हुए सरकार के इस कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए गांव में असाक्षरों को प्रोत्साहित कर कक्षाएं लगाकर उन्हें शिक्षित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में स्वयंसेवी पूरणमल सैनी, नन्दाराम मीणा, रामसहाय धाकड़ , रमेश माली, धर्मराज नागर कमलेश शर्मा व लर्नस ने भाग लिया। इसी तरह चाँदसिंहपुरा पंचायत मुख्यालय स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्यालय में चाँदसिंहपुरा निवासी भामाशाह कालूराम बैरवा ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को शनिवार को ऊनी कोट वितरित किए। विद्यालय में अध्ययनरत 14 ऐसे बालक- बालिका जिनके माता, पिता अथवा जिनके दोनों नहीं है। उन्हें संस्था के गुरुजनों की उपस्थिति में यह गर्म कपड़े बांटे गए। जिससे इन बच्चों को सर्दी से राहत मिल सकेगी।

इस मौक़े पर शिक्षकों ने दानदाताओं का स्वागत करने के साथ अपने विचार भी व्यक्त किए। यहां भामाशाह परिवार के शैतान बैरवा व राकेश बैरवा भी मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d