Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationछात्र पुलिस कैडेट्स को ट्रैफिक रूल्स बताएं

छात्र पुलिस कैडेट्स को ट्रैफिक रूल्स बताएं


Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में मंगलवार को छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम हुआ। यहां पुलिस कैडेट छात्रों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को विकसित करना था। सत्र का नेतृत्व यातायात प्रभारी देवली गिरिराज चौधरी ने किया। जिन्होंने यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों के पालन के महत्व पर जोर दिया और बताया कि इन नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आ सकती है। पुलिसकर्मी जयसिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्रों ने यातायात कानूनों और सड़क सुरक्षा उपायों से संबंधित कई सवाल पूछे। प्रधानाचार्य नवरतन मित्तल ने इस पहल की सराहना की और छात्रों को अपने समुदायों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस कैडेट प्रभारी संजय सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d