Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की भांड कॉलोनी में संचालित गणेश बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों को सोमवार को भोजन कराया गया।
दिनेश जैन ने बताया कि देवली के बोरडा गणेश रोड स्थित भांड बस्ती में सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे संस्कार केन्द्र पर सेवा भारती सदस्य अरुण डिडवानिया के पिता की पुण्य तिथि पर करीब 40 बच्चों को भोजन कराया गया। उक्त संस्कार केन्द्र का उद्देश्य भांड बस्ती के बच्चों में सामाजिक व्यवहार एवं सनातन धर्म संस्कृति में जोड़ें रखना है। यहां पर शिक्षिका मनीषा मीणा द्वारा प्रतिदिन एक घंटे की क्लास लगाई जा रही है। जिसमें करीब 30 बच्चे नियमित रूप से भाग ले रहे हैं।



