Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकुलदीप ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया

कुलदीप ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र कुलदीप प्रजापत ने जिला मुख्यालय टोंक में आयोजित कौशल प्रादर्श प्रतियोगिता में सोमवार को प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वाधान में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा टोंक द्वारा व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आयोजित प्रदर्शन में छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय व्यावसायिक शिक्षा के कौशल मित्र लादूलाल मीणा ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र कुलदीप प्रजापत ने व्यावसायिक शिक्षा के आईटी एंड आईटीज ट्रेड में मिनी कंप्यूटर बनाकर प्रदर्शन किया। छात्र को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी, परियोजना समन्वयक श्योप्रसाद मीना, सहायक परियोजना सामान्य रामजीलाल मीणा, व्यावसायिक शिक्षा के जिला प्रभारी अनीस अहमद ने समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में छात्रों एवं अध्यापको ने 12 चरण में सूर्य नमस्कार किया। वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र सिंह के साथ अन्य स्टाफ एवं छात्रों ने प्रार्थना से पूर्व सुबह 9 बजे कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सूर्य नमस्कार का महत्व बताया गया। यहां बताया कि सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करना चाहिए। इससे उर्जा प्राप्त होती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d