तीन साल की बैटरी वारंटी और असीमित किलोमीटर के साथ जेलियो आरटीओ स्कूटर उपलब्ध
(मार्केट न्यूज़)
Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच बिजली से चलने वाले वाहनों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के त्योहारों के दौरान वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए देवली के कोटा रोड स्थित जेलियो इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम पर इलेक्ट्रिक स्कूटर के विकल्प उपलब्ध हैं।
शोरूम संचालक मनीष माहेश्वरी ने बताया कि कंपनी के आरटीओ मॉडल स्कूटर में एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चलने की सुविधा का दावा किया गया है। जिसमें आरटीओ पंजीकरण और पांच साल के बीमा की सुविधा शामिल है। कंपनी की ओर से इस वाहन बैटरी पर तीन साल की वारंटी और जीसको असीमित किलोमीटर तक दौड़ी जा सकता है। इससे ग्राहकों को पेट्रोल पर होने वाले खर्च से राहत मिलती है। संचालक मनीष माहेश्वरी ने बताया कि वे पिछले एक साल से इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यवसाय से जुड़े हैं। इस दौरान ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जेलियो कंपनी की ओर से वाहन की बिक्री के बाद दो निशुल्क सर्विस की सुविधा भी दी जाती है। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के अवसर पर ग्राहक कोटा रोड स्थित शोरूम पर पहुंचकर वाहन के मॉडल, बैटरी वारंटी, सर्विस सुविधा और कीमत से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार को देखते हुए कोटा रोड स्थित शोरूम पर एम्पीयर कंपनी के वाहन भी उपलब्ध हैं। इन वाहनों पर कंपनी की ओर से 5 साल की बैटरी वारंटी और 75 हजार किलोमीटर तक की वारंटी सुविधा दी जा रही है।



