सवाईमाधोपुर जिले में “रेड अलर्ट”
Deoli News 11अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग जयपुर ने रविवार दोपहर फिर से प्रदेश के क़ई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

जिसके अंतर्गत टोंक समेत कई जिलों में “ओरेंज अलर्ट” जारी किया है। जबकि सवाईमाधोपुर जिले के लिए ” रेड अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार टोंक, जयपुर, अलवर, दौसा जिलों में कहीं- कहीं भारी वर्षा हो सकती है और मेघगर्जन संभव है। इस दौरान विभाग ने लोगो को नदी-नालों से दूर रहने व मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधों के नीचे शरण नही लेने के लिए कहा है। चेतावनी के मुताबिक सवाईमाधोपुर जिले भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।




