Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार को दिन में अधिकांश वक्त हुई बारिश के चलते शहर के वार्ड नं 23 में एक व्यक्ति का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया है।
इससे पीड़ित को नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान कच्चे मकान में कोई परिजन मौजूद नहीं था। जिससे परिजन हताहत होने से बच गए। जानकारी के अनुसार यह मकान वार्ड नं 23 निवासी सुमेर सिंह का है। यह मकान कच्चा है, जिस पर केल्हू लगे हुए हैं। शनिवार को हुई बारिश के चलते शाम को मकान एकाएक ध्वस्त हो गया। इसमें लगी टीवी, पंखे व घरेलु सामान दब गए व क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित को इससे नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिनभर मूसलाधार बारिश का दौर रहा और करीब 2 इंच बारिश रिकार्ड की गई। लगातार हुई बारिश से शहर स्थित कई घरों की छतों से पानी का रिसाव हो गया।



