Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताएं

मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताएं

तिरंगा यात्रा की शुरूआत की


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नासिरदा देहात मण्डल की बैठक शनिवार को कस्बा स्थित जैन धर्मशाला में पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर के मुख्य आथित्य में हुई। बैठक में उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में क्षेत्र की वर्षों पुरानी माँग विस्थापित कॉलोनियों की सड़को के स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊंचाईया छू रहा है। इसी तरह प्रदेश सरकार के विकासोन्मुख बजट से देवली-उनियारा विधानसभा को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट मिला है। जिससे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा और स्वास्थ्य, पेयजल के साथ ही सभी मूलभूत सुविधाओ का हल होगा। बैठक को पूर्व प्रधान शुकुंतला वर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन जितेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच विमल जैन, रामदेव धाकड़, नासिरदा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड, दूनी मंडल अध्यक्ष बनवारी जाट, मोहन सैनी, तेजमल कुमावत, हेमेंद्र तिवाड़ी, शिवराज सिंह कछावा, मनोज खाडल, रतन माहेश्वरी ने भी विचार व्यक्त किए।

इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने आगामी विधानसभा उप चुनाव में आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनाने का संकल्प लिया। वहीं तिंरगा अभियान की शुरुआत की। बैठक में सीआर पिंटू जैन, दूनी वाइस चेरमेन अशोक सैनी, पार्षद छाया चौधरी, संजय सिंहल, बद्रीलाल चौधरी, आशीष खांडल, राजेश सैनी, गोरधन धाकड़, महेश नामा, रंगलाल कहार, प्रेम गुर्जर, रामराज गुर्जर समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d