Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News9 लाख रुपए की लागत के टीनशेड व प्लेटफार्म का लोकार्पण किया

9 लाख रुपए की लागत के टीनशेड व प्लेटफार्म का लोकार्पण किया

समाज के दानदाताओं के सहयोग से हुआ संभव


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के ज्योति कॉलोनी स्थित ब्राह्मण समाज की धर्मशाला, गौतम सेवा सदन में रविवार को नवनिर्मित टीनशेड और प्लेटफार्म का लोकार्पण समारोह हुआ।

इस दौरान पं तुलसीराम गौतम ने विधिवत पूजन करवाया। जहाँ समाज के लोगों ने महर्षि गौतम के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर लोकार्पण पट्टिका का अनावरण। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। गौतम हितकारिणी सभा अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त निर्माण गौतम समाज के द्वारा दान की गई राशि से करवाया गया है।

जिसकी अनुमानित लागत करीब 9 लाख रुपए है। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के दानदाताओं के अलावा समाज के कई लोग शामिल हुए। मंच संचालन संदीप कांटिया ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d