Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत छान निवासी डॉ. हंसराज चौधरी पुत्र भंवरलाल जाट को पीजीआई चंडीगढ़ के 37 वें दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी. वाई. चंद्रचूड़ ने पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया है।
आशाराम जाट के अनुसार डॉ. हंसराज चौधरी जवाहर नवोदय विद्यालय छान के छात्र रहे हैं। चौधरी पीजीआई चंडीगढ़ चले गए और 12 वर्षों से अधिक समय तक पीजीआई में सेवा की। डॉ. हंसराज वर्तमान में एक वैज्ञानिक के रूप में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में कार्यरत हैं। अब तक डॉ. चौधरी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पत्रिकाओं में 30 से अधिक शोध लेख प्रकाशित हुए हैं।



