Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationभारत हो नशे से स्वतंत्र, थीम पर होगी सामूहिक शपथ

भारत हो नशे से स्वतंत्र, थीम पर होगी सामूहिक शपथ

क्या शपथ लेने से नशे से मिल जाएंगी मुक्ति?


Jahazpur News 11 अगस्त (आज़ाद नेब) नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 12 अगस्त को शाहपुरा जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थाओं में नशा मुक्त प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” थीम के सामूहिक शपथ एवं कार्यक्रम के लिए सभी।विभागों को निर्देशित किया गया। वहीं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार जाट को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि जिले मे गांजा, डोडा चूरा, अफीम, स्मैक धड़ल्ले से बिक रहे है। युवा पीढ़ी इस दलदल मे धंसता चला जा रहा है। आए दिन इस अवैध नशे के कारोबार के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में क्या शपथ आयोजन करने से नशे से मुक्ति दिलाई जा सकती है। अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार कर कार्रवाई करनी होगी, तब जाकर कुछ नशे पर काबू पाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d