Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पुराने एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई उप निरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुखपाल पुत्र उग्माराम मीणा, निवासी देवपुरा थाना देवली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध गत 3 फरवरी का मामला दर्ज था, जब वह सुबह करीब 5 बजे देवली में आदर्श स्कूल के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जिसे अब पकड़ा है।




