Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessडाकघरों में तिरंगा ध्वज व राखी के लिफाफे की बिक्री शुरू

डाकघरों में तिरंगा ध्वज व राखी के लिफाफे की बिक्री शुरू


Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी रक्षाबंधन एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत देवली सहित सभी डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व राखी के लिफाफे की बिक्री शुरू हो चुकी है।

डाकपाल पनवाड़ सत्यनारायण गौतम ने बताया कि प्रधान डाकघर टोंक समेत देवली व आसपास के सभी डाकघर में हर घर तिरंगा के तहत महज 25 रुपए में तिरंगा ध्वज की बिक्री शुरू की गई है, ताकि आमजन आगामी स्वतंत्रता दिवस पर अपने मकान, दुकान, सार्वजनिक स्थान पर ध्वज फहराकर राष्ट्र भावना व्यक्त कर सकते है। इसी तरह आगामी रक्षाबंधन को लेकर डाकघर ने विशेष लिफाफे की बिक्री जारी की है।

डाक सुपरिंटेंडेंट केके शर्मा के निर्देशानुसार सभी डाकघर में 10, 15 व 30 रुपए की कीमत के राखी लिफाफे उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर भाई महिला सुरक्षा सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि के खाता खुलाकर बहनों को उपहार में दे सकते हैं। यह दोनों सुविधा सभी डाकघर में शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d