Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय देवली थाना पुलिस ने जून माह में दर्ज हुए प्रकरण में अनुसंधान कर चोरी की ट्रॉली खरीदने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से ट्रॉली भी बरामद की गई है।
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार गत 3 जून को महेश नर्सिंग होम के सामने जहाजपुर चुंगी नाका निवासी महिला फोर्टी देवी पत्नी अशोक मीणा ने 27 मई को ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद हाल ही में आरोपी छोटूलाल व हेमराज को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद किए। वहीं दोनों आरोपियों ने चुराई ट्रॉली को कालूराम जाट पुत्र रामलाल जाट निवासी हाजीपुरा थाना पीपलू को बेचना बताया। इस पर पुलिस ने जांच कर ट्रॉली बरामद कर ली और चोरी की ट्रॉली खरीदने के आरोप में अभियुक्त कालूराम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कालूराम जाट पर पीपलू थाने में भी एक मामला पंजीकृत है।

प्रीवियस न्यूज़


