Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsट्रैक्टर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर भी बरामद

ट्रैक्टर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर भी बरामद

  • आरोपियों पर दर्ज है दर्जनों मुकदमे

  • देवली पुलिस को मिली सफलता

  • खुलने लगी है वारदातों की परते


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस को दो ट्रैक्टर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। जिनके पास से चुराए गए ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि मामले में गत 3 जून को विवेकानंद कॉलोनी देवली निवासी व हाल निवासी महेश नर्सिंग होम के पीछे फोर्टी देवी पत्नी अशोक कुमार मीणा ने मामला दर्ज कराया था।

इसमें बताया कि गत 27 मई को महेश नर्सिंग होम के पास स्थित उनके किराए के मकान के सामने खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात व्यक्ति रात सवा एक बजे चुराकर ले गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह समेत उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार टीम गठित की और चोरों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके लिए रोड मैप तैयार किया और सूचनाओं व इनपुट एकत्र कर संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ पर उन्होंने ट्रैक्टर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। इनमें आरोपियों ने टोंक में भी एक ट्रैक्टर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। दोनों अभियुक्त के पास से पुलिस ने चुराए दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि मामले में पुलिस ने छोटू पुत्र रामकिशन कुमावत निवासी बड़ला थाना फुलिया कला, जिला शाहपुरा एवं हेमराज पुत्र कान्हा कुमावत निवासी बड़ला थाना फुलिया को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इनमें आरोपी छोटू कुमावत बेहद शातिर नकबजन है। जिसके विरूद्ध केकड़ी, भीलवाड़ा, ब्यावर, शाहपुरा, टोंक में चोरी व नकबजनी के डेड़ दर्जन मामले दर्ज है। वही हेमराज कुमावत पर इन्हीं जिलों में 10 चोरी व नकबजनी के प्रकरण दर्ज है। यह आरोपी वारदात से पूर्व बाइक लेकर सुनसान खड़े वाहनों की रेकी करते थे।

गठित टीम को मिली सफलता

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब, रामेश्वर, पुलिसकर्मी इस्माइल, हेड कांस्टेबल जावेद, गणेश, पुलिसकर्मी सीताराम, हुकुमनाथ का सहयोग। लेकिन वारदात का खुलासा करने में हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब व इस्माइल की सराहनीय मदद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d