Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessअब डाकघर के उपभोक्ताओं को भी मिलेगा एटीएम कार्ड

अब डाकघर के उपभोक्ताओं को भी मिलेगा एटीएम कार्ड


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक डाकघर सुपरिंटेंडेंट केके शर्मा के निर्देश पर पनवाड़ पोस्ट ऑफिस के डाकपाल सत्यनारायण गौतम के प्रयासों से पांच व्यक्तियों ने श्रावणी तीज पर महिला सम्मान निधि खाते खुलवाए है।

वहीं महिला सम्मान निधि के खातों की पासबुक खाताधारको को दी गई। डाकपाल सत्यनारायण गौतम ने बताया कि योजना में कोई भी व्यक्ति डाकघर में 2 लाख की 2 वर्ष के लिए एफडी करवा कर 32 हजार 50 रुपए ब्याज का प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा एक मुश्त राशि नहीं होने पर 3 महीने के अंतराल बाद में यह राशि जमा करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस द्वारा अब खाता खुलवाने पर एटीएम कार्ड भी दिया जा रहा है, जो अन्य बैंकों की तरह ही काम करेगा। वहीं पोस्ट ऑफिस ने भी अन्य बैंकों की तर्ज़ पर इंटरनेट बैंकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है। लिहाजा अब डाकघर के उपभोक्ता अन्य आम बैंकों की तरह इंटरनेट बैंकिंग के जरिए राशि जमा, निकासी एवं अमाउंट मैच्योरिटी कर सकते हैं। जिससे डाकघर के उपभोक्ताओं को बैंक की भांति सुविधा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d