Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsबाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारा शुरू

बाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारा शुरू


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सेंदियावास में इस वर्ष भी बाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे की शुरुआत की गई हैं। यहां पदयात्रियों को नि:शुल्क भोजन, चाय नाश्ते व चिकित्सा की सुविधा मिल सकेगी।

यहां मुख्य अतिथि के रूप में सावंतगढ़ सरपंच सुनील कुमार मीणा, पनवाड़ सरपंच पूरणमल वर्मा, अधिवक्ता सांवरिया बैरागी, उपसरपंच मीना देवी ने दीप प्रज्ज्वलित व पूजा अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की। श्रीबाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से शुरू किया गया भण्डारा एक माह तक संचालित किया जाएगा। बनवारी लाल वैष्णव, खुशीराज मीणा बताया कि पनवाड़-चांदली मार्ग पर सेन्दियावास चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव पदयात्रियों का नि:शुल्क भंडारा लगाया गया है। जिसमें यात्रियों के लिए खाने-पीने, चाय नाश्ता एवं चिकित्सा से संबंधित सारी सुविधा रहेगी। बाबा रामदेव सेवा समिति पनवाड़ से जुड़े गोपाल सेन ने बताया कि इसी तरह पनवाड़ मोड पर भी इस वर्ष भी नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें बाबा के भक्तों के लिए सभी प्रकार की सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि इस रोड से शिवपुरी, ग्वालियर और बूंदी से सैकड़ों पदयात्री गुज़रते हैं। जिन्हें भंडारे से सुविधा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d