Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने जून माह में मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में शनिवार को एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि मामले में पुलिस ने कैलाशी देवी पत्नी लालचंद कीर निवासी नेगडिया थाना देवली को गिरफ्तार किया है
दरअसल गत 13 जून रात करीब एक बजे नेगडिया में कैलाश कीर पर वहीं के भैरू कीर व उसके परिजनों व अन्य ग्रामीणों की ओर से जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। इस मारपीट में पीड़ित कैलाश के गंभीर चोट आई और देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां नाजुक स्थिति होने पर कैलाश को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। यहां 14 जून सुबह कैलाश कीर ने दम तोड़ दिया।
मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पूर्व में भी आरोपी गिरफ्तार किए थे। वहीं इस मामले में महिला अभियुक्त कैलाश देवी को गिरफ्तार किया गया है।
प्रीवियस न्यूज़
जादू टोना की बात को लेकर की थी मारपीट, बुजुर्ग की हत्या का मामला


