Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationडीसी ने किया एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण, विस्थापितों ने सौंपा ज्ञापन

डीसी ने किया एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण, विस्थापितों ने सौंपा ज्ञापन


Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर के संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ बुधवार को देवली के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ जनसुनवाई भी की।

दोपहर करीब 2 बजे राठौड़ ने उपखंड कार्यालय देवली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की प्रत्येक शाखा का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित कार्मिकों से राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से सहजता से बात की। आयुक्त ने लंबित कार्यों को तत्काल प्रभाव से निपटाने और आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।  साथ ही उन्होंने चुनाव संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान देवली उपखंड अधिकारी भी उपस्थित थी।

संघर्ष समिति ने सौपा ज्ञापन

इस दौरान अपनी मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे बीसलपुर परियोजना के विस्थापितों ने भी संभागीय आयुक्त से मुलाकात की। विस्थापित संघर्ष समिति ने बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने आयुक्त को अवगत कराया कि बांध की क्षमता बढ़ाने से विस्थापितों को नुकसान होगा और उनकी पुरानी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है।

Oplus_16908288

संभागीय आयुक्त ने विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और विस्थापितों का पक्ष सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सरसडी, रतन लाल हाडा, यादराम मीणा, पांचुलाल मीणा, सुरेंद्र बैरवा सहित विस्थापित उपस्थित थे। बता दे कि यह धरना उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर पिछले 50 दिनों से जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d