Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpराज्य बजट में देवली-उनियारा क्षेत्र के लिए हुई कई घोषणाएं

राज्य बजट में देवली-उनियारा क्षेत्र के लिए हुई कई घोषणाएं


Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपमुख्यमंत्री और प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी की ओर से बुधवार को पेश किए गए राज्य बजट में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की गई।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

स्थानीय विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार बजट में बीसलपुर दाई मुख्य नहर से फव्वारा पद्धति द्वारा सिंचाई के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना से देवली, दूनी, उनियारा और टोंक के 5 हजार हेक्टेयर कमांड क्षेत्र के करीब 11 हजार किसानों को फसलों की सिंचाई में सीधा लाभ पहुंचेगा। इसी तरह बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए देवली के नासिरदा और उनियारा के सोप में 132 केवी जीएसएस का निर्माण करवाया जाएगा। जबकि पशुपालन क्षेत्र में विस्तार करते हुए क्षेत्र के डाबरकलां, सिरोही, टोड़ा का गोठड़ा और सांवतगढ़ पशु उपकेंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा थावला, राजमहल और चांदली के पशु चिकित्सालयों को अब प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा, जिससे पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d